विधायक ने सर्वोदय शिक्षण संस्थान में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

Jul 21, 2025 - 19:42
 0  48
विधायक ने सर्वोदय शिक्षण संस्थान में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) सोमवार को एस.पी. बालिका इंटर कॉलेज कालपी में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी में विधायक विनोद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा पुरुस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

सर्वोदय शिक्षण संस्थान कालपी के परिसर में आयोजित पुरुस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि पूरे विश्व में प्रतिस्पर्धा का युग चल रहा है, इसमें महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक है। नारी शिक्षा की बदौलत वर्तमान समय में प्रदेश के 75 जिलों में 32 जनपदों में महिला कलेक्टर है। विधायक ने छात्राओं का शत प्रतिशत रिजल्ट तथा मेधावी छात्राओं के द्वारा 91 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्राओं की जमकर सरहना की तथा समाज एवं अपने जिले का नाम भविष्य में रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक ने कालपी बाजार की सड़क निर्माण, यमुना नदी में रिटर्निंग बाल, सूर्य मंदिर की प्रस्तावित सड़क आदि विकास कार्यों का जिक्र करते हुए जनता की समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अगर एक नारी शिक्षित होती है, तो दो घरों में शिक्षा की लौ जलाती है। पहले जहा लड़की जन्म लेती है, दूसरा अपने ससुराल में पहुंचकर शिक्षित करती है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर जो देते हुए कहा कि सभी लोग अपनी पुत्री को ज्यादा से ज्यादा पढ़कर उनके भविष्य को संभालने में अपना अहम योगदान दें। इस मौके पर हाई स्कूल की छात्राओं खुशी गुप्ता, रूपाली, नेहा पाल, पलक पाल, आरुषि, राधिका सिंह चौहान, कशिश, अक्षरा पुरवार, प्रियल, प्रिया देवी को सम्मानित किया। वही इंटर मीडिएट की छात्राओं दीक्षा साहू, साक्षी द्विवेदी, राधा यादव, नीतू, प्रार्थना गुप्ता, नेहा यादव, भूमि सिंह, नीलाक्षी, खुशबू विशनोई, कोयल यादव आदि छात्राओं को पुरुस्कार तथा स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, शिव बालक सिंह यादव, प्रधानाचार्या सीमा दीक्षित, शिक्षाविद शैल बिश्नोई, अनिल दीक्षित, मानस दीक्षि,त रियाजुल हक, आशु बाबा, राकेश यादव, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, रोहिणी शर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से सहभागिता करके छात्रों की हौसले अफजाई की। शिवबालक सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा के द्वारा किया गया।

इंसेट

विधालय में विधायक तथा पालिकाध्यक्ष का हुआ सम्मान 

सोमवार को एसपी बालिका इंटर कालेज कालपी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव का प्रबंधक समेत प्रधानाचार्य के द्वारा शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अशोक दीक्षित शैल बिश्नोई सीमा दीक्षित मानस दीक्षित शिव बालक सिंह यादव डॉक्टर निभाने वाले,

सुशील सैनी, चंद्र भानु यादव, अखिलेश यादव, अनुपमा पुरवार,सरला यादव, निधि राजपूत, लोकेंद्र राजपूत ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow