कालपी विधायक ने मुख्यमंत्री से कुठौंद को टाउन एरिया बनाए जाने की मांग की

Sep 21, 2025 - 19:34
 0  127
कालपी विधायक ने मुख्यमंत्री से कुठौंद को टाउन एरिया बनाए जाने की मांग की

कालपी (जालौन)  धर्मनगरी कालपी तथा विधानसभा क्षेत्र के चतुर्मुखी विकास तथा जन समस्याओं के मुद्दों को लेकर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुठौद को नगर पंचायत का दर्जा जल्दी प्रदान करने का भरोसा दिया।

बीती शाम को राजधानी लखनऊ के कार्यालय में इलाकाई विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कालपी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की। इस दौरान कुठौंद को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से नगरीय निकाय को लेकर प्रस्ताव मिल रहे हैं। जिसे भी नगर पंचायत की मंजूरी मिलेगी।एक साथ पूरी सूची घोषित कर दी जाएगी। इलाकाई विधायक ने अवगत कराया है कि कालपी से धार्मिक एवं ऐतिहासिक रूप से विख्यात सूर्य मंदिर तक सड़क निर्माण स्वीकृति कराकर सड़क का जल्द निर्माण कार्य कराया जाये तथा कालपी क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों के सौंदरीकरण कार्य करा कर पर्यटन का रुप प्रदान किया जाये। कालपी क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुये क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यमुना नदी में आईं बाढ़ से 30 से अधिक गांव की फसलें बर्बाद हुई। तथा घर प्रभावित हुए हैं। यमुना की बाढ़ से पीड़ित लोगों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कालपी मैं यमुना नदी में बैराज बनाए जाने की भी मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow