गोलोकवासी हुई केंद्रीय राज्यमंत्री की धर्म पत्नी अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Jan 18, 2024 - 17:26
 0  372
गोलोकवासी हुई केंद्रीय राज्यमंत्री की धर्म पत्नी अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

कोंच(जालौन) समूचे क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गयी जब लोगों को पता चला कि केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की धर्म पत्नी श्रीमती राममूर्ति उम्र करीब 63 बर्ष का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया जैसे ही यह समाचार लोगों को मिला तो लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे जिनका दिन गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया 

     मुहल्ला मालवीय नगर निवासी केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की पत्नी राममूर्ति देवी का दिन बुधवार की देर रात्रि राजकीय मेडीकल कालेज उरई में उपचार के दौरान हार्ट अटैक से दुःखद निधन हो गया था जिनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से पहाड़ गांव रोड स्थित मोक्ष धाम पर पहुंचकर अंतिम संस्कार किया गया जहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुखाग्नि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है वह अपने पीछे मनोज भान अजय विजय महेंद्र जयभान पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow