सपा व कांग्रेसियों ने अखिलेश यादव का केक काटकर मनाया 51वां जन्म दिवस

Jul 1, 2024 - 17:44
 0  57
सपा व कांग्रेसियों ने अखिलेश यादव का केक काटकर मनाया 51वां जन्म दिवस

कोंच(जालौन) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव का जन्म दिन पूरे प्रदेश में स पा कार्यकर्ताओं एवं गठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है और उनकी लम्बी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की जा रही है इसी को लेकर दिन सोमवार को तहसील के समीपस्थ सरोजनीय नायडू पार्क में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर स पा मुखिया का 51वां दिन सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में मनाया गया और इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया कार्यक्रम में सर्व प्रथम सपा मुखिया के चित्र के सामने कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष ने बोलते हुए कहा कि बर्तमान की सरकार हमारे मुखिया द्वारा पूर्व में अखलेश यादव की उपलब्धियों को भुना रही है हमारे नेता ने प्रदेश के लिए चहुमुखी बिकास के कार्यक्रम तैयार किये थे जिनका किर्यान्वयन तेजी के साथ सरकार द्वारा किया जा रहा था जिसमें गरीब किसान मजदूर मध्यम वर्ग के सभी लोगों को लाभ मिलना था आज की सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है और जनता के लिए कुछ नहीं करती इस कड़ी में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने भी पार्टी की नीतियों और पूर्व में अखलेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस अक्सर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता आनंद अग्रवाल सभाषद मनोज इकडया सचिन यादव राजा यादव राशिद बिक्की दुबे अनुराग यादव सोवी मंसूरी सतीश परिहार राम शरण एडवोकेट पूर्व सभाषद मोहम्मद जाहिद सुल्तान राइन राम किशोर पुरोहित नवल किशोर जाटव जाहर सिंह कुशवाहा रामानंद कुशवाहा अनिल अग्रवाल भोलानाथ झा राजू निरंजन चमरसेना रिजवान कुरैशी सभाषद रघुवीर कुशवाहा पूर्व वार संघ अध्यक्ष संजीब तिवारी राम मिलन।कुशवाहा अशोक रजक राजू वैद्य अनिल पटेरिया सहित तमाम सपाई व गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow