यमुना का जलस्तर पुनः 2 मीटर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में बढ़ी खलबली

Aug 14, 2024 - 19:45
 0  146
यमुना का जलस्तर पुनः 2 मीटर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में बढ़ी खलबली

अमित गुप्ता 

कालपी(जालौन)। 

कालपी/जालौन यमुना नदी का जलस्तर दो दिनों में मात्र 2 मीटर की वृद्धि हुई है। संभावित बाढ़ की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए वुधवार को उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को यमुना नदी के तटवर्ती स्थानों का निरीक्षण किया है ।

केन्द्रीय जल आयोग केंद्र कालपी के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को यमुना नदी का कालपी में जल स्तर 100.33 मी दर्ज किया गया था। जबकि जलस्तर पुनः धीरे-धीरे बढ़ जाने से यमुना नदी कालपी में जलस्तर 14 अगस्त को 102.48 पर पहुंच गया है।

खतरे का लाल निशान 108 मी पर अंकित है इस दृष्टिकोण से साढ़े 5 मी खतरे के निशान से यमुना नदी कालपी में नीचे बह रही है।

 इससे पहले 18 जुलाई को कालपी में यमुना नदी का जलस्तर पिछले सप्ताह 105 मीटर मीटर तक पहुंच चुका था। केंद्रीय जल आयोग केंद्र प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि कालपी जलस्तर में थोड़ी बहुत बढोतरी तो हुई लेकिन जलस्तर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। मालूम हो कि कोटा बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी के उफनाने तथा बाढ़ की संभावना बढ़ जाती हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow