महर्षि कश्यप जी की जयंती कसौधन समाज ने धूमधाम से मनाया

Sep 10, 2024 - 14:03
 0  16
महर्षि कश्यप जी की जयंती कसौधन समाज ने धूमधाम से मनाया

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर । नगर में कसौधन समाज के तत्वाधान में कसौधन समाज द्वारा आयोजित राम सरन गुप्ता के गोदाम नई बाजार में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह का शुभारम्भ महर्षि कश्यप जी के प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कसौधन कहा कि समाज की संख्या के आधार पर राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों पर कसौधन समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स के रूप में वैश्य समाज के व्यापारी सर्वाधिक योगदान देते हैं। इसलिए सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान की व्यवस्था करनी चाहिए।

राजनीति में समाज की भागीदारी वर्तमान में शून्य है। पार्टी कोई भी हो लेकिन अपने समाज का कोई व्यक्ति चुनावी मैदान में हो तो अपने समाज की प्रतिबद्धता दल के प्रति नही बल्कि समाज के प्रत्याशी के प्रति रखें और सहयोग करें। हार जीत की चिंता से परे होकर चुनाव लड़े जाएं। इसमें कसौधन वैश्य समाज के लोगो का एकजुट होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे अपने समाज के लोगो के पास सत्ता की चाबी होगी और समस्याएं आसानी से हल हो सकेगी।कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष संतोष कुमार कसौधन ने कश्यप मुनि के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि कश्यप पिघले हुए सोने के समान तेजस्वी थे। उनकी जटाएं अग्नि-ज्वालाएं जैसी थीं। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर-असुरों के मूल पुरूष मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे पर-ब्रह्म परमात्मा के ध्यान में मग्न रहते थे।

कार्यक्रम के संयोजक राम सरन गुप्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कसौंधन समाज के बारे विस्तार से बताया व उनके बताए रास्तो पर चलने का निर्णय लिया। कार्यकम के उपरान्त संयोजक राम सरन कसौधन द्वारा मुख्य अतिथि राजू कसौधन व विशिष्ठ अतिथि संतोष कुमार कसौधन को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता घिराऊ गुप्ता व संचालन विक्की गुप्ता सभासद ने किया । 

इस अवसर पर संरक्षक लक्ष्मी रतन गुप्ता एडवोकेट,बनारसी कसौधन, गणेश कसौधन , अशोक कुमार कसौधन, अनिल कुमार कसौधन , नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार कसौधन , मुराली गुप्ता, शिवसागर गुप्ता, सुमित गुप्ता, रमन गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता (पिंटू ),रवि गुप्ता,संतोष गुप्ता,राजेश कसौधन ,राजेश गुप्ता (भगत जी), पाटेश्वरी गुप्ता, गैसडी नगर संरक्षक हरिश्चंद्र कसौधन , प्रेम चन्द कसौधन,नगर अध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन, माता प्रसाद कसौधन, घनश्याम कसौधन, दिनेश कसौधन , नन्द लाल कसौधन,अनिल कसौधन, आकाश कसौधन,मौसम गुप्ता,ओमकार गुप्ता, शोमिल गुप्ता, राकेश कसौधन,अमित कुमार, जीवन गुप्ता, पुजारी गुप्ता,निखिल गुप्ता,शिवकुमार आदि कसौधन परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow