यमुना नदी में जल स्तर बढ़ते ही प्रशासन हुआ सतर्क,जिलाअधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

वीरेंद्र सिंह सेंगर
भरेह इटावा। यमुना नदी में हथिनीकुंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण देश की राजधानी दिल्ली लगभग 60% जलमग्न होने से यहां से यह जल लगातार उत्तर प्रदेश के पांच नदियों यमुना चंबल सिंध पहूज और कुंवारी के पवित्र संगम पंचनद धाम क्षेत्र जो इटावा, औरैया और जालौन की सीमाओं पर होने के कारण प्रशासन सतर्क हो गया है वहीं जिलाधिकारी ने
आज रात्रि में यमुना का जलस्तर बढ़ते ही जनपद के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने चकरनगर तहसील के बाढ़ ग्रस्त गांव भरेह,हरौली,बहादुरपुर क्षेत्र का द्वारा किया, इसी के तहत विगत वर्षों आई भीषण बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ आपदा से संबंधित अधीनस्थों को सभी आवश्यक सुविधाओं सहित सजग और सचेत रहने के दिशा निर्देश जारी किए जिससे किसी भी अप्रिय घटना के साथ साथ जनहानि से बचा जा सके।
What's Your Reaction?






