बहनो ने अपने भाई की कलाई पर बांधी राखी
![बहनो ने अपने भाई की कलाई पर बांधी राखी](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202308/image_870x_64f0861fcbf61.jpg)
अमित गुप्ता
संवाददाता
कदौरा/जालौन गुरुवार को कस्बा व क्षेत्र में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन हर्षउल्लास के साथ मनाया गया शुभ मुहूर्त के साथ बहनो ने अपने भाइयों राज,मैंजान,अयान,फैजान,रेहान,आदि को कलाई पर राखी बांधकर पवित्र बंधन निभाया बहनो ने भाइयो की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयो ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर दुलार करते हुये जीवन भर उनकी रक्षा का वचन दिया वही नन्हे मुन्ने बच्चे निदा,सना, सानिया ने अपने छोटे भाइयो की राखी बांधकर मुँह मीठा कराया
बाजारों में रही रौनक।पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तिजाम
कदौरा/जालौन,त्यौहार के दिन सुबह से ही बाजार में राखी और मिठाइयों की दुकानें सजी रही और लोगो की भीड़ उमड़ी रही
देर शाम तक बाजार में लोग खरीदारी करते नजर आए जिसमे महिलाओ की संख्या ज्यादा नजर आई
थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में खुशियो का पर्व रक्षाबंधन को लेकर कस्बा इंचार्ज एस आई कुलवंत सिंह द्वारा अपने दल बल के साथ भीड़भाड़ वालो इलाको पर लगातार फ़्लैग मार्च चलता रहा और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा जिसका नगर के समस्त व्यपारियो ने थाना अध्यक्ष का धन्यवाद प्रकट किया और शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार सम्पन्न हुआ
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)