प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन सोमवार को विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
दरअसल 28 अप्रैल को उरई के मेडिकल कॉलेज के सभागार में भाजपा के प्रायोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह को शामिल होना था। लखनऊ से उरई जाते वक्त जैसे ही प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का काफिला कालपी के यमुना नदी पुल के समीप हाईवे रोड में पहुंचा तो दुर्गा मंदिर चौराहा में पहले से ही मौजूद पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद यादव की अगुवाई में गगन भेदी नारो तथा फूल माला पहना करके मानवेंद्र सिंह एमएलसी का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश भरते हुये उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी रविंद्र कोरी, अरविंद सिंह राठौर, राज योगिनी रजनी पाल, राजन सिंह चौहान, कमल सोनी, हर्षित खन्ना, राकेश यादव सभासद, अवनीश अग्रवाल, ब्रह्मा सिंह यादव के अलावा सभासद तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
फोटो - प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई
What's Your Reaction?






