प्रसूता महिलाओं को अब इलाज तथा डिलीवरी को के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

Jul 24, 2023 - 17:41
 0  149
प्रसूता महिलाओं को अब इलाज तथा डिलीवरी को के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी/ जालौन कालपी प्रसूता महिलाओं को अब इलाज तथा डिलीवरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर उपचार करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में पहला सीजर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लंबे अरसे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक ना होने की वजह से सीजर ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। महिला चिकित्सक डॉ. रूबी सिंह की तैनाती सरकारी अस्पताल में हुई है। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने बताया कि सोमवार को प्रसूता महिला अनामिका निवासी ग्राम धमना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करके महिला मरीज की सीजर विधि से ऑपरेशन कराए जाने का चिकित्सकों के द्वारा निर्णय लिया गया। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. विशाल सचान, महिला चिकित्सक डॉ. रूबी सिंह टेक्नीशियन अनिल कुमार, महिला कर्मचारियों ममता देवी तथा प्रियंका व डॉ शेख शहरयार की मौजूदगी में सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके डिलीवरी की गई। चिकित्सकीय टीम की मौजूदगी में जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र की महिला मरीजों को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। सारी सुख सुविधाएं सीएससी कालपी में मिलने लगी है।

फोटो- चिकित्सीय टीम के साथ महिला मरीज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow