अज्ञात कारणों के चलते 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जीबन लीला को किया समाप्त

Nov 17, 2023 - 17:30
 0  285
अज्ञात कारणों के चलते  26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जीबन लीला को किया समाप्त

कोंच(जालौन) एक 26 वर्षीय महिला ने उस समय फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया जब उसके परिजन कृषि कार्य हेतु गए हुए थे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरगुवां बुजुर्ग निवासिनी शशि देवी पत्नी अरविंद पाल उम्र करीब 26 बर्ष ने दिन शुक्रवार सुबह करीब 7/8 बजे अपने निवास में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जब बच्चे बाहर से खेलकर घर के अंदर गए और उन्होंने जब देखा तो वह जोर जोर से रोने लगे उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और उन्होंने मंजर देखकर तत्काल ही मृतका के ससुर जगतपाल को सूचना दी सूचना पाते ही बीच रास्ते से बापिस जगतपाल अपनी पत्नी गुड्डी के साथ वापिस घर पर आए और घटना देखकर बदहवास हो गए पड़ोसियों के सांत्वना देने पर जगतपाल कुछ होश में आये और घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोष्ट मार्टम को भिजवाया और घटना की जांच में जुट गए वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतका का पति अरविंद दमनदीप में पानी पूरी का धंधा करता है और उसके एक लड़की उम्र करीब 5 बर्ष व एक लड़का उम्र करीब 3 बर्ष के हैं वहीं मृतका का मायका ग्राम बुढेरा जिला झांसी बताया जा रहा है वहीं यहभी चर्चा हो रही है कि मृतका दिमाकी रूप से अस्वस्थ थी जिसके कारण घटना घटित हुई है उक्त से घटना बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है ग्राम में मातम पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow