भाजपाई अपने अपने क्षेत्रों में गांव चलो अभियान में जुटे

Feb 11, 2024 - 16:29
 0  38
भाजपाई अपने अपने क्षेत्रों में गांव चलो अभियान में जुटे

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

मुरादगंज औरैया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुशार व जिलाअध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में आज *गाँव चलो अभियान* कार्यक्रम के तहत बूथ नम्बर 224 फतेहपुर करम ग्राम पंचायत, मण्डल मुरादगंज में मुरादगंज मण्डल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह ठाकुर का रहना हुआ, ग्राम की सम्मानित जनता जनार्दन को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी,सम्मानित बूथ की बूथ समिति व पन्नाप्रमुखों के साथ बैठकर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की तथा सुझाव भी दिये, नवीण मतदाता व कोर वोटर्स से भी सम्पर्क किया, वहीं बूथ समिति व सम्मानित जनता जनार्दन को नमो एप भी डाउनलोड करवाये, जिसमें मुख्य रूप से बूथ के अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी एवं ग्राम पंचायत की समस्त सम्मानित जनता जनार्दन बड़े ही उत्साहपूर्वक गांव चलो अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रही।

मंडल उपाध्यक्ष हरपाल सिंह ठाकुर की ए पंक्तियां सुन उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों से स्वागत कर आभार व्यक्त किया:- 

*विकास की देश मे अब तूफ़ानी आँधी चले ।*

*अहिंसा के पुजारी भाई नरेन्द्र मोदी की चले ।*

*बेटियां भी आगे बढ़े देश का नाम रौशन करे ।*

*विदेशों में भी देश की न्यू भारत वाली पहचान बने।*

*जो ऐसी तकनीक लाते हैं खोटे सिक्के को कड़क नोट करें।*

*चलो सरकार बनाते हैं मिलकर के हम सब भाजपा को वोट करें ।*

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow