छात्राओं को पुलिस ने किया जागरुक,महिला सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी

Aug 2, 2023 - 08:28
 0  15
छात्राओं को पुलिस ने किया जागरुक,महिला सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी

  व्यूरो केके श्रीवास्तव जालौन 

कुसमिलिया(जालौन)। डकोर थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल के नेतृत्व में महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को माता इंद्राणी देवी इंटर कॉलेज डकोर में छात्राओं को पुलिस टीम द्वारा जागरूक किया गया। सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम उपाय किए जा रहे हैं।महिला सुरक्षा संबधी हेल्प नम्बर जारी किया गया है। जिसका उपयोग करते हुए महिलाएं किसी भी परिस्थिति में पुलिस की मदद ले सकती हैं। कार्यक्रम में महिला आरक्षी नीतू ने मौजूद छात्राओं से कहा कि अपने अंदर किसी भी तरह का डर व भय को ना रखें। विद्यालय आते जाते समय अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें। पुलिस हमेशा मदद के लिए तत्पर है। उक्त लोगों ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की कोई भी मदद की आवश्यकता अगर होती है तो पुलिस को फोन करने के बाद उनके समस्या को गोपनीय रखा जाता है। सभी छात्राओं को 1090, 1098, 1076 ,108, 112, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति में नामित महिला आरक्षी नीतू ने स्कूल में कुछ छात्राओं से अलग अलग तरीके से बात भी की। छात्राएं पुलिस टीम से बात करके काफी खुश नजर आई और उन्होंने पुलिस द्वारा बताए गए सभी सहायता नंबर को अपने कॉपी पर लिखा। इस मौके पर पुलिस टीम ने बताया कि यह कार्यक्रम समय-समय पर चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस हमेशा तत्पर रहती है। सही जानकारी महिलाओं को न होने की वजह से वह ठीक प्रकार से पुलिस की मदद नहीं ले पाती है। इसलिए इस अभियान को चलाकर उन्हें विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में महिलाओं की मदद पुरुष वर्ग के लोग भी करें। इस मौके पर हैड कांस्टेबल बलवीर, प्रधानाचार्य संत सिंह यादव , लक्ष्मीकांत तिवारी, हेमंत , भरतराम, अखिलेश समाधिया, संजय,सुनील,आरती,अनीता ,अंकिता, रंजना आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow