कालपी/जालौन कालपी जलसँस्थान का जलमूल्य और जलकर समय से जमा नही किया तो सयोंजन बिच्छेदित हो सकता है। इसके लिए विभाग कर बसूलने वाले कर्मचारियों के साथ प्लम्बर भी भेज रहा है।
नगर मे जलापूर्ति की जिम्मेदारी जलसँस्थान की है जो 1965 से पाईप लाईनो एवं हैण्डपम्पों के सहारे यह जिम्मेदारी उठाता चला आ रहा है हालांकि इसके बदले में वह वर्ष में एक बार जलमूल्य के साथ जलकर भी बसूलता है लेकिन यह अधिक नहीं है और एक बर्ष में लगभग 1800 रूपये का भुगतान करना पड़ता है लेकिन इसके बाद भी बडी संख्या में उपभोक्ताओ ने विभाग को भुगतान नहीं किया है जिसके चलते करोडो रूपया बकाया पडा़ है लेकिन अब जलसंस्थान अब बसूली के लिए सख्त हो गया है जिसके लिए विभाग के कर्मचारी घर घर दस्तक दे रहे हैं पर इस बार उनके साथ प्लम्बर भी है जो बकाया राशि जमा न करने वालो का संयोजन काट दे रहे हैं। अवर अभियन्ता सभापति यादव के अनुसार सोमवार को कर्मचारियों ने हरीगंज,रावगंज,गणेशगंज आदि मुहल्लो में अभियान चलाया है। टीम में अवर अभियन्ता के साथ ब्रजेन्द सिंह आर्या,रविन्द्र साह छोटू सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।